फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Dhap bajau re chall mataware kau ...

मथुरा: ढप बाजौ रे छैल मतवारे कौ...

Sat, 03 Apr 2021 06:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Dhap bajau re chall mataware kau ...
नृत्य प्रस्तुत करती महिलाएं। - फोटो : MATHURA
टाउनशिप (मथुरा)। ढप बाजौ रे छैल मतवारे कौ.....आदि रसियों के साथ शुक्रवार को श्रीहित हरिवंश महाप्रभु की प्राकट्य स्थली श्रीजी मंदिर गांव बाद में बड़ा रासमंडल के महंत लाड़िली शरण महाराज के सानिध्य में हुरंगा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रीकृष्ण वट पर होरी की धमार एवं तारा महल में वृंदावन से आए समाजियों द्वारा समाज व बधाई गायन के साथ सखियों ने अष्ट सखियों के समक्ष अपने आराध्य को रिझाने के लिए मनमोहक नृत्य किया। महंत लाड़िली शरण ने कहा कि ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू होने वाले 40 दिवसीय फाग महोत्सव का विश्राम ब्रज की होली एवं हुरंगा के साथ रंग पंचमी को किया जाता है। महाप्रभु जी की जन्मभूमि (श्रीजी मंदिर) के महंत दंपति शरण महाराज ने कहा कि प्राचीन हुरंगा के दिन महाप्रभु जी की जन्मभूमि में श्रीकृष्ण वट पर होरी की धमार होती है।
विज्ञापन

वृंदावन से आए समाजियों द्वारा समाज गायन, बधाई गायन के पदों के साथ हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालु झूमते हुए हुरंगा का आनंद लिया। हुरंगे में हुरियारिनों ने हुरियारों पर लाठियां बरसाईं। इस मौके पर महंत हरिशंकर दास, महंत फूलडोल दास, महंत रामस्वरूप दास, पुरुषोत्तम दास, नागरी दास, राधाबल्लभ, ब्रजेश पुजारी, नारायण पुजारी, खेलन मुखिया, राधाबल्लभ पंडित, मदन पंडित, बालो भगत, बिहारी सिंह, कल्याण लंबरदार, बालो पंडित, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह तरकर, व्यास नंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed