{"_id":"613a17a38ebc3e074916a748","slug":"mathura-dhaba-demolished-from-jcb-on-highway-looted-cash-and-mobile-mathura-news-agr506907979","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हाईवे पर जेसीबी से ढहाया ढाबा, नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हाईवे पर जेसीबी से ढहाया ढाबा, नकदी व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर चौमुहां के पास बुधवार की देर रात पुराने चौधरी ढाबे को जेसीबी से ढहा दिया गया। यहां सो रहे तीन कर्मचारी घायल हो गए। दबंग कर्मचारियों से 40 हजार रुपये और एक मोबाइल भी लूटकर ले गए।
खास यह है कि जैंत पुलिस सूचना के बाद भी नहीं पहुंची। ढाबा मालिक ने घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप पड़ोसी ढाबा संचालक पर लगाया है। पूर्व में चली आ रही लड़ाई के कारण यह ढाबा तोड़ा गया है। ढाबा संचालक ने वृंदावन कोतवाली में तहरीर दी है।
हाईवे पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बराबर में आशु अग्रवाल ने खाली पड़ी जमीन पर चौमुहां के नीरज ठाकुर को संचालन के लिए किराए पर ढाबा दे रखा है। पिछले 12 साल से नीरज ढाबा चला रहे हैं। बुधवार की रात को वह घर चले गए। जबकि ढाबे पर कर्मचारी पतराम, हरिओम और गंगा सोए थे। अचानक देर रात कुछ लोग एक जेसीबी लेकर आए और ढाबे को ढहा दिया। सो रहे तीनों कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल होने पर ढाबा मालिक नीरज को सूचना दी। नीरज के पहुंचने से पहले दबंग 40 हजार रुपये की नकदी और एक मोबाइल भी लूटकर ले गए। नीरज ठाकुर का आरोप है कि पड़ोस के ढाबा संचालक ने यह वारदात की। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। कोतवाल विनोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।