फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Devotees gathered to see Radhakrishna's Jal Vihar Leela

मथुरा: राधाकृष्ण की जल विहार लीला के दर्शनों को उमड़े श्रद्धालु

Sat, 18 Sep 2021 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Devotees gathered to see Radhakrishna's Jal Vihar Leela
बरसाना (मथुरा)। बूढ़ी लीला महोत्सव के कार्यक्रमों में कस्बे की पीली पोखर पर राधाकृष्ण की प्राचीन जल विहार लीला का आयोजन किया गया। जल विहार लीला को देख श्रद्धालु आनंद से भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

शनिवार को प्रिया कुंड पर ठाकुर जी की नौका विहार लीला का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंच कर मेले का आनंद उठाया। शाम पांच बजे प्रिया-प्रियतम के श्रीविग्रह को डोला में बैठा कर बैंडबाजों के साथ उनकी शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे में शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद राधा-कृष्ण के श्रीविग्रह व उनके स्वरूपों को नौका में सजे हिंडोले में विराजमान कर जल विहार कराया गया। राधाकृष्ण के जयघोष से संपूर्ण वातावरण गुंजयमान हो उठा।
विज्ञापन

मटकी फोड़ लीला व दंगल आज
गांव चिकसौली स्थित सांकरी खोर में रविवार को सुबह 10 बजे दान लीला आयोजन किया जाएगा। दोपहर को दो बजे से कुश्ती दंगल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed