{"_id":"601301428ebc3e08bc7f4ed2","slug":"mathura-depot-bus-parked-in-roadways-workshop-fire-broke-out-mathura-news-agr4782276165","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी मथुरा डिपो की बस में आग, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज वर्कशॉप में खड़ी मथुरा डिपो की बस में आग, मची खलबली
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज वर्कशॉप में बेल्डिंग का कार्य करते समय सीट में आग लगने से मथुरा डिपो की बस में आग लग गई। आनन-फानन वर्कशॉप कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों से और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
मथुरा रोडवेज के वर्कशॉप में बृहस्पतिवार सुबह मथुरा डिपो की बस खड़ी थी। इस बस में बेल्डिंग का कार्य चल रहा था। तभी अचानक बस में से धुआं उठने लगा। आनन-फानन कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों और पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि आग से बस की सीटें काफी जल गई। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
मथुरा डिपो के एआरएम नरेश चंद गुप्ता ने बताया कि बेल्डिंग का कार्य करते हुए बस की सीटों पर चिंगारी पहुंचने से आग लगी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था। मामले की जांच करा ली गई है। फिलहाल बस में थोड़ा बहुत नुकसान हुआ है। उसे दुरुस्त कराकर बस का संचालन किया जाएगा।