फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Demand to send the accused to jail, uproar at the police station

मथुरा: आरोपियों को जेल भेजने की मांग, थाने पर हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Demand to send the accused to jail, uproar at the police station
गांव बेरा से सुरीर थाने पहुंचे ग्रामीण आरोपियों को जेल भेजने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए। - फोटो : City
टैंटीगांव (मथुरा)। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरा से 17 दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ लिया है। सोमवार को थाने पहुंचे ग्रामीणों ने प्रेमी-प्रेमिका के अलावा किशोरी को जेल भेजने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन

शिवकुमार उर्फ छोटू निवासी बेरा का 9 फरवरी से कोई पता न चलने पर उसके भाई ने सुरीर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पत्नी पर शक होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी गोलू उर्फ सुमित को पकड़ लिया। इसकी रिपोर्ट मृतक के भाई ने उसकी पत्नी पूनम, प्रेमी गोलू उर्फ सुमित समेत पांच के खिलाफ दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि बेरा से सोमवार को कुछ लोग आए थे। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed