फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Delegation of Yamuna Water Pollution Mukti Manch met MP

मथुरा: सांसद से मिला यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच का प्रतिनिधिमंडल

Sat, 03 Jul 2021 07:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Delegation of Yamuna Water Pollution Mukti Manch met MP
मथुरा। श्री यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच का प्रतिनिधिमंडल सांसद हेमा मालिनी से वृंदावन स्थित उनके आवास पर मिला। इस मुलाकात में यमुना भक्तों ने सांसद को वर्तमान में यमुना की स्थिति से अवगत कराते हुए 23 मार्च 2015 को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा यमुना भक्तों से की गई घोषणा पर अमल ना होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कोई भी प्रयास धरातल पर नहीं हुआ है, न ही इसकी कोई शुरुआत हुई। सांसद ने गंभीरता के साथ सभी बातों को सुना एवं यमुना प्रदूषण पर भी व्यथित दिखीं। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद से केंद्रीय मंत्री द्वारा की गई योजनाओं की घोषणाओं को याद दिलाते हुए कहा कि हथिनी कुंड से एक बड़ी पाइपलाइन के माध्यम से वृंदावन में यमुना जल लाने की घोषणा पर तुरंत कार्य किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बताया कि शीघ्र इस पर कोई शुरुआत नहीं हुई तो 7 अगस्त से जमुना भक्त यमुना तट पर आमरण अनशन करेंगे। कहा कि आप स्वयं यमुना में प्रदूषण की स्थिति का जायजा लें। संजय हरियाणा, पं. अमित भारद्वाज, मनीष गुप्ता एडवोकेट, प्रदीप शर्मा बैंदिल, नरेश शर्मा बब्बू थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed