{"_id":"62e6983e772de117960742b2","slug":"mathura-dead-body-of-delhi-teenager-found-on-railway-track-accused-of-murder-mathura-news-mtr5216549163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: रेलवे ट्रैक पर मिला दिल्ली के किशोर का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: रेलवे ट्रैक पर मिला दिल्ली के किशोर का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर रविवार की सुबह रैपुराजाट से एक किशोर का शव मिला है। उसके पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान दिल्ली के बसंतकुंज निवासी आदित्य राज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
पोस्टमार्टम गृह पर मृतक किशोर के पिता ने उसके शव की शिनाख्त करते हुए कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसकी हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बसंत कुंज दिल्ली निवासी आदित्यराज (17) पुत्र समीर राज शनिवार की शाम घर से खेलने की कहकर पार्क जाने को निकला था। रविवार की सुबह लगभग पांच बजे रैपुराजाट रेलवे ट्रैक पर किशोर का शव पड़े होने की सूचना रेलवे के गेटमैन ने पुलिस को दी। फरह पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाश ली तो जेब से मिले मोबाइल के आधार पर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के पिता अपने अन्य परिजनों के साथ पहुंचे और फ्रीजर में रखे शव को देखकर फफक-फफककर रो पडे़।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनका बेटा इस तरह से आत्महत्या नहीं कर सकता। उसकी किसी साजिश के तहत हत्या की गई है। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के शव को देखकर भी लगता है कि उसकी नृशंस हत्या करके शव को यहां रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या या आत्महत्या है। यह जांच में खुलासा करके आगे कार्रवाई बढ़ाई जाएगी।