{"_id":"6228e05235ba75347b641b8c","slug":"mathura-dairy-worker-dies-due-to-flour-mill-explosion-mathura-news-mtr514338637","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आटा चक्की फटने से डेयरी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आटा चक्की फटने से डेयरी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजना (मथुरा)। बाजना में बुधवार दोपहर मुड़लिया रोड पर आटा चक्की फटने से एक डेयरी कर्मचारी की मौत हो गई।
यहां दूध की डेयरी पर अलीगढ़ के कस्बा खैर के मालीपुरा निवासी नरेश (34) रोजाना की तरह काम कर रहा था। डेयरी पर आटा चक्की पर आटा पीसा जा रहा था।
अचानक चक्की के पाट फट जाने से नरेश के शरीर में पत्थर के टुकड़े धंस गए। उसे घायलावस्था में अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शाम को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।