{"_id":"57cf0afc4f1c1b7f2f318468","slug":"mathura-cricket-league-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर जिले में होगा एमसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तर्ज पर जिले में होगा एमसीएल
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
एमसीएल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शीघ्र ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर मथुरा क्रिकेट लीग (एमसीएल) शुरू होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रत्येक टीम के लिए 15 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। कुल 120 खिलाड़ियों के लिए 11 सितंबर को ट्रायल लिया जाएगा।
लॉर्ड बुद्धा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन सचिव वीरांत रंजन सिंह ने बताया कि मथुरा क्रिकेट लीग मेें आईपीएल की तर्ज पर खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आठ टीमों को खरीदने वाली फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ में विभाजित किया जाएगा। आठ टीमों के लिए कुल 120 खिलाड़ियों के चयन के लिए 11 सितंबर को सुबह सात बजे से स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में ट्रायल लिए जाएंगे।
स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मान सिंह बौद्ध ने बताया कि ट्रायल में चुने गए खिलाड़ियों के लिए 15, 16 और 17 सितंबर को तीन दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान ही आठों फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से परिचित होंगी। इसके बाद 20 सितंबर को खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। आयोजन समिति सदस्य रीतेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में खेलने के लिए जनपद के 24 सीनियर खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के ही चुना जाएगा। इन खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी खरीद सकती हैं। 25 सितंबर से टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी जीडी बारीकि, जेपी नौटियाल, चितरंजन सिंह, मनु शर्मा, कन्हैया गुर्जर आदि उपस्थित रहे।