फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Court to hear first revision in Thakur Keshavdev's case

मथुरा: ठाकुर केशवदेव के केस में पहले रिवीजन को सुनेगी अदालत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Court to hear first revision in Thakur Keshavdev's case
मथुरा। कोर्ट से बाहर आते अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह एवं अधिवक्ता राजेंद्र माहेश्वरी व अन्य। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। ठाकुर केशवदेव के केस में जिला जज की अदालत में पहले रिवीजन पर सुनवाई होगी। मंगलवार को केस की पत्रावली सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत से जिला जज की अदालत में जाने के कारण दिन प्रतिदिन होने वाली सुनवाई टल गई।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने सुनवाई के लिए १२ अगस्त की तारीख तय की है। जबकि एक दिन पूर्व एडीजे सप्तम अदालत ने पक्षकार के प्रार्थना पत्र पर रिवीजन की सुनवाई के लिए ११ अगस्त की तारीख तय कर चुकी है।
विज्ञापन

२१ जुलाई को सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायाधीश ज्योति सिंह ने केस में २५ जुलाई दोपहर तीन बजे से दिन प्रतिदिन सुनवाई का आदेश दिया था। साथ ही यह भी आदेश किया कि पहले ७ रूल ११ यानि के केस सुने जाने योग्य है या नहीं इस पर सुनवाई होगी। अदालत के फैसले से असंतुष्ट पक्षकारगण एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी ने जिला जज की अदालत में इस फैसले के खिलाफ रिवीजन दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षकार ने कहा कि पहले इस केस में ईदगाह का कोर्ट कमिश्नर सर्वे किया जाए ताकि ईदगाह की वस्तु स्थिति के बारे में पता लग सके। साथ ही अदालत को यह भी बताया कि इस मामले में जिला जज की अदालत रंजना अग्निहोत्री के केस में पहले ही केस को सुनने योग्य मान चुकी है।
जिला जज की अदालत से सुनवाई के लिए मामला एडीजे सप्तम के न्यायाधीश संजय चौधरी की अदालत में गया। जहां पर २५ जुलाई को ही अदालत ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के अदालत से पत्रावली मंगाते हुए रिवीजन में सुनवाई के लिए ११ अगस्त की तारीख तय कर दी। मंगलवार को पत्रावली न होने के कारण अदालत ने सुनवाई के लिए १२ अगस्त की तारीख तय की है।
अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि अब एडीजे सप्तम की अदालत में ११ अगस्त को कोर्ट कमिश्नर से सर्वे की मांग को लेकर दिए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होगी। जबकि इंतजामिया कमेटी के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि चूंकि सिविल जज की अदालत से पत्रावली जिला जज की अदालत में चली गई है, इसलिए अदालत ने सुनवाई के लिए १२ अगस्त की तारीख तय की है। उन्होंने बताया कि पहले पक्षकारगण दिन प्रतिदिन सुनवाई की मांग कर रहे थे परंतु अब जब दिन प्रतिदिन सनवाई के आदेश हो गए तब वह सुनवाई से पीछे हट रहे हैं।

अखिल भारत हिंदू महासभा के रिवीजन पर एक अगस्त को सुनवाई
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने लड्डू गोपाल जी का ईदगाह के अंदर अभिषेक किए जाने के मामले में जिला जज की अदालत में मंगलवार को रिवीजन दाखिल किया। जिसकी सुनवाई के लिए एडीजे सप्तम की अदालत ने एक अगस्त की तारीख तय की है। पक्षकार ने बताया कि अदालत ने रिवीजन पर सुनवाई के लिए एक अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed