{"_id":"60df19e98ebc3ec30a398999","slug":"mathura-court-summons-vicious-robber-mathura-will-come-from-aligarh-jail-mathura-news-agr498193025","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शातिर लुटेरे को कोर्ट ने किया तलब, अलीगढ़ जेल से आएगा मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शातिर लुटेरे को कोर्ट ने किया तलब, अलीगढ़ जेल से आएगा मथुरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शातिर लुटेरे को कोर्ट ने तलब किया है। पुलिस अलीगढ़ जेल से उसे लेकर मथुरा आएगी।
बता दें कि 26 जून को शहर के छत्ता बाजार में लता चतुर्वेदी के गले से चेन तोड़कर भागते लुटेरों ने विरोध में सेवानिवृत्त दरोगा मथुरेश चतुर्वेदी को गोली मारकर घायल कर दिया था। बड़ी वारदात के खुलासे में एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पांच टीम लगाई थीं।
पुलिस की टीमें लुटेरे विष्णु निवासी अलीगढ़ को पकड़ने में जुटी, पर लुटेरा हाथ आने से पहले 30 जून को उसने अलीगढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया और मथुरा पुलिस की टीमें हाथ मलती रह गईं। कोतवाली पुलिस ने एसीजेएम प्रथम के यहां विष्णु को रिमांड पर लेने के लिए शुक्रवार को प्रार्थनापत्र दिया। उस पत्र पर कोर्ट ने सोमवार को लुटेरे को तलब किया है। सोमवार को अलीगढ़ जेल से लुटेरा मथुरा कोर्ट में लाया जाएगा। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने लुटेरे को तलब किया है। उसके बाद रिमांड पर लेने का आदेश होगा तो पूछताछ की जाएगी।