फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Coronation of Lord Shri Ram with shouts

मथुरा: जयघोषों के साथ हुआ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Coronation of Lord Shri Ram with shouts
कोसीकलां में भगवान राम का राज्याभिषेक करते मुख्य अतिथि गिर्राज जैन तथा स्वागत करते हुए संस्थान ? - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। प्रभु राम का राज्याभिषेक देखकर देवता हर्षित हो गए। हर ओर आनंद छा गया। देवता और मुनि जय-जयकार करने लगे। रामलीला संस्थान के तत्वावधान में आयोजित भरतमिलाप मेला संपन्न होने के बाद भगवान राम के राज्याभिषेक की प्रतीकात्मक रस्म की गई। रस्म पूरी होते ही पूरा परिसर रामायण की चौपाई से गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

भरतमिलाप चौक पर भगवान राम का राज्याभिषेक मुख्य अतिथि गिर्राज जैन दहगांव वाले ने मेला आचार्य मोरकुकुट शास्त्री के मंत्रोच्चारणों के मध्य किया। राज्याभिषेक होते ही पूरा क्षेत्र रामचंद्र के जयघोषों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि लायंस इंटरनेशनल क्लब फाउंडेशन के राष्टीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि भगवान राम के आदर्शों से सीख मिलती है। कहा कि समाज में निरंतर नैतिकता में गिरावट आ रही है इसका एक कारण यह भी है कि हम अपने महापुरुषों के जीवन दर्शन को भूलते जा रहे हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एक आदर्श महापुरुष थे उनके जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मेला आचार्य मोरमुकुट शास्त्री, लीला निर्देशक सत्यनारायण शर्मा, संयोजक सुभाष बांसईया, अध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, मंत्री अन्नू वैद्य, विजय अगरारिया, अशोक कामियां, सुभाष गोयल, हरिओम गुप्ता, होती चौधरी, धर्मवीर अग्रवाल, तरुण सेठ, दिनेश बठैनिया, प्रमोद बठैनिया, मुकेश जैन, मुकेश गिडोहिया, राजेंद्र रुहेला, अशोक खंडेलवाल, रजनीश खंडेलवाल, एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, सीओ वरुण कुमार, इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी थे। संचालन विनोद जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीना, पुनि सब विप्रन्ह आयसु दीन्हा।। सुत बिलोकि हरषीं महतारी। बार-बार आरती उतारी।।
भावार्थ: सबसे पहले मुनि वशिष्ठ ने तिलक किया। फिर उन्होंने सब ब्राह्मणों को तिलक करने की आज्ञा दी। पुत्र श्री राम को राजसिंहासन पर देखकर माताएं हर्षित हुई और बार-बार आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed