फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Corona: Mathura Depot losses of Rs 60 lakhs in six days

मथुरा में कोरोना का असर: मथुरा डिपो को छह दिन में 60 लाख रुपये का घाटा

Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
सार

रोडवेज बसों का संचालन दूसरे राज्यों में न होने से मथुरा डिपो को प्रतिदिन 10 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Mathura: Corona: Mathura Depot losses of Rs 60 lakhs in six days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा। रोडवेज बसों का संचालन दूसरे राज्यों में न होने से मथुरा डिपो को प्रतिदिन 10 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले छह दिनों से बसों के संचालन में आई यह बाधा से अब तक मथुरा डिपो को 60 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। कोरोना महामारी के चलते यह नुकसान से उबरने के लिए रोडवेज अफसर केवल टकटकी लगाए देख रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। हालांकि बसों का संचालन बदस्तूर चल रहा था, पर पिछले छह दिनों से संचालन पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। राजस्थान, दिल्ली, मध्य-प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली या फिर किसी भी राज्य में मथुरा डिपो की बसें नहीं जा पा रही हैं। इसके कारण लगातार मथुरा डिपो को नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के लिए बसें न मिलने से लोग काफी परेशान हैं। गिर्राज धनी का कहना है कि उन्हें दिल्ली अपनी बेटी के पास जाना था, पर बस न चलने से काफी परेशानी हो रही है। भूप सिंह का कहना है कि फरीदाबाद में उनकी बहन है। बहन के घर जाने के लिए दो बार बस अड्डे गए, पर एक भी बार बस नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के संचालन से बढ़ेगी रोडवेज की आय: गुप्ता
रोज 14 लाख रुपये की आय मथुरा डिपो को हो रही थी, पर अब केवल चार लाख रुपये पर ही आय सिमटकर रह गई है। पिछले छह दिनों से यह दिक्कत आई है। उससे पहले तो खूब बसें संचालित हो रही थीं। उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द बसों का संचालन हो तो लोगों की परेशानी दूर होगी, वहीं रोडवेज को भी लाभ मिल सकेगा।
- नरेश चंद गुप्ता, एआरएम मथुरा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed