फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congratulations on the birth of Shri Krishna started in Nand Bhavan

मथुरा: नंदभवन में श्रीकृष्ण जन्म की बधाई शुरू

Sun, 22 Aug 2021 07:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congratulations on the birth of Shri Krishna started in Nand Bhavan
नंदगांव (मथुरा)। नंदीश्वर पहाड़ी पर स्थित नंदबाबा मंदिर में पूर्णिमा से श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। पूर्णिमा की रात्रि से नंदभवन में बधाई गायन कर उत्सव का श्री गणेश किया गया। इसके बाद सामूहिक रूप से बोलो री नाहिंन की बिटिया नगर बुलावौ देय एवं आज बधायौ ब्रजराज कें रानी जायौ मोहन पूत आदि पदों का गायन किया गया।
विज्ञापन

कृष्ण जन्म की बधाई गायन का क्रम नंदभवन में लगातार जारी है। समाज गायन का यह क्रम कृष्ण पक्ष नवमी तक चलेगा। पूर्णिमा से द्वितीया तक रात में 8 से साढ़े नौ बजे तक समाज गायन होगा। द्वितीया से दोपहर में 12 बजे तथा रात में साढ़े आठ बजे से दो बार समाज गायन किया जाएगा। दूरदराज से नंदभवन आकर श्रद्धालु समाज गायन द्वारा कृष्णलीला का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

नंदभवन के सेवायत विजेंद्र शरण गोस्वामी, विजन, रमेश गोस्वामी ने बताया कि कई बार नंदगांव में देश दुनियां से हट कर अलग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। नंदगांव में जन्माष्टमी को लेकर विविधता खुर गिनती रीति के चलते हो जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। नंदभवन में 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तथा 31 अगस्त को नंदोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान नंदभवन में विभिन्न परंपरागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed