फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cold winds spoiled the routine of people

मथुरा: सर्द हवाओं ने बिगाड़ी लोगों की दिनचर्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cold winds spoiled the routine of people
मथुरा। बुधवार को भी ठंड से राहत नहीं मिली। सवेरे हल्के कोहरे के साथ ओस की बूंदें टपकती दिखीं।
विज्ञापन

यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। इसके बाद हल्की सी धूप तो दिखी लेकिन ठंड से निजात नहीं दिखा सकी। तीन डिग्री पर पारा पहुंच गया और सर्द हवाओं के थपेड़ों से लोग ठिठुरते रहे।
कई दिन से कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसका असर अब जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। जिसके चलते बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी से बचाव को लेकर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। इस दौरान जगह-जगह अलाव पर बैठे लोग सहारा लेते नजर आ रहे हैं। शीतलहर एवं सर्द हवा चलने की वजह से पारा भी ठहर सा गया है। जिससे बूढ़े, बच्चे सभी परेशान हैं।
विज्ञापन

सड़कों एवं बाजारों में भी चहल-पहल दोपहर तक कम ही देखी जा रही है। शहर हो या देहात, सभी जगह सर्द हवा व कोहरे का प्रभाव है। लोगों का कहना है कि कुछ दिनों से गलन ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। जिसके कारण कामकाज सब ठप हो गया है। फरह के बकरी अनुसंधान केंद्र पर बुधवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed