फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: CO launched Anti Romeo campaign, security situation for women devotees

मथुरा: सीओ ने चलाया एंटी रोमियो अभियान, महिला श्रद्धालुओं से लिए सुरक्षा के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: CO launched Anti Romeo campaign, security situation for women devotees
गोवर्धन (मथुरा)। दानघाटी मंदिर सहित आदर्श कामिनी इंटर कॉलेज के आसपास सीओ गोवर्धन के निर्देशन में एंटी रोमियो अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई। दानघाटी मंदिर के समीप महिला श्रद्धालुओं से परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के हालातों की विस्तृत जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

गृह सचिव अवनीश अवस्थी के आदेश पर पुलिस का एंटी रोमियो सक्रिय नजर आया। गोवर्धन के मंदिर एवं स्कूल-कॉलेजों के बाहर सीओ गौरव कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में एंटी रोमियो अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

गिरिराज दर्शनों को गोवर्धन पहुंचीं महिला श्रद्धालुओं के दल से सीओ ने सुरक्षा व्यवस्था के हालातों पर चर्चा की। महिला श्रद्धालुओं ने गोवर्धन क्षेत्र में महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता शर्मा ने बताया कि योगी सरकार में महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। काफी समय से गिरिराज दर्शन के लिए यहां आते हैं, कभी पुलिस ने महिला सुरक्षा के बारे में नहीं पूछा, योगी सरकार बनते ही पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में जुट गई है।

सीओ ने बताया कि नवरात्रों का दिन है, मंदिरों के आसपास महिलाएं पाठ पूजा करती हैं। स्कूल कॉलेज में पढ़ाई चल रही है। इस दौरान कुछ मनचले आपत्तिजनक फब्तियां कसते हैं। ऐसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो अभियान चलाया जा रहा है। इस तरह की कोई हरकत सामने आई तो अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed