फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Clerk of Govardhan Nagar Panchayat arrested for taking bribe

मथुरा: गोवर्धन नगर पंचायत का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Clerk of Govardhan Nagar Panchayat arrested for taking bribe
थाना गोवर्धन में पुलिस की गिरफ्त में लिपिक मोहनश्याम। - फोटो : City
गोवर्धन (मथुरा)। मेरठ की एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को गोवर्धन नगर पंचायत कार्यालय के सीनियर क्लर्क को ५० हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। उसके खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि लिपिक ने जन सुविधा केंद्र संचालक से होर्डिंग लगवाने के एवज में निर्धारित शुल्क से अलग 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन विभाग की निरीक्षक पूजा और कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्लर्क को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन

मोहनश्याम शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद था। दिवस पूर्ण होने के बाद क्लर्क मोहनश्याम ब्लॉक कार्यालय से बाहर निकला तो महेश सैनी निवासी गोवर्धन ने मोहनश्याम को 1.12 लाख रुपये दिए। इसमें शुल्क के ६२ हजार और ५० हजार रुपये रिश्वत के थे। रकम लेते ही टीम ने मोहन श्याम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक कुशलवीर सिंह ने मोहनश्याम के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है। आगे ही कार्रवाई के लिए टीम आरोपी को मेरठ ले जाएगी। एंटी करप्शन टीम ही आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed