फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura city will run on the path of development

Mathura News: विकास की राह पर दौड़ेगी मथुरा नगरी

Sun, 25 Jun 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mathura city will run on the path of development

विज्ञापन


- मुख्यमंत्री ने दी 208.37 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
- 121 करोड़ की लागत वाली 41 योजनाओं का लोकार्पण और 86.46 करोड़ की लागत की 39 योजनाओं का शिलान्यास

संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा विकास की राह पर दौड़गा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को 208.37 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम ने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में 121 करोड़ की 41 योजनाओं का लोकार्पण किया, जबकि 86.46 करोड़ की लागत वाली 39 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुडेसी और गोवर्धन स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में 100-100 बैड वाले बालिका छात्रावास, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोटवन में छात्रावास, जिला कारागार में चार नई बैरक और 12 आवास, नारद कुंड का जीर्णोद्धार, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था, गांठौली में गुलाल कुंड का सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। इसी तरह नंदगांव में ललिताकुंड का विकास, वृंदावन शोध संस्थान भवन का जीर्णोद्धार सहित जनपद भर में विभिन्न मार्गों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

कई मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास
सीएम ने राया-बलदेव मार्ग, राया-सादाबाद मार्ग, जैंत से नगला रामताल रोड का नवीनीकरण, फरह से अछनेेरा मार्ग का आंशिक नवीनीकरण, सौंख-कुम्हेर मार्ग का भी आंशिक नवीनीकरण सहित अनेक मार्गो का लोकार्पण किया। आईटीआई वृंदावन और गोवर्धन में कार्यशाला, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज अड़ींग और परखम का निर्माण, गोवर्धन बाईपास में बीसी निर्माण, कुदरवन ड्रेन पर लघु सेतु निर्माण के अलावा पीडब्ल्यूडी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, सांसद हेमामालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किशन सिंह, डॉ देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी, राजू यादव, मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाभार्थियों को योजनाओं का दिया लाभ
मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान विभिन्न योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुसुमा, सीमा, कमलेश को चाबियां सौंपी। कन्या सुमंगला योजना के तहत पृथ्वी सैनी, रंजना और पूर्वी राणा को प्रमाण पत्र दिए। कुमारी आस्था व पवन कुमार को टैबलेट दिए गए। अर्चना पाराशर, अनुराधा, विनीता राजपूत व मनीषा को आंगनबाड़ी की किट सौंपी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed