फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Celebrated the birth anniversary of Goswami Kalyandevacharya, the manifester of Dauji

मथुरा: दाऊजी के प्राकट्यकर्ता गोस्वामी कल्याणदेवाचार्य का जन्मोत्सव मनाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Celebrated the birth anniversary of Goswami Kalyandevacharya, the manifester of Dauji
बलदेव में श्री दाऊजी महाराज के प्राकट्यकर्ता गोस्वामी कल्याण देव के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात? - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। निर्जला एकादशी को दाऊजी महाराज के प्राकटॺकर्ता बलदेव नगर संस्थापक सौभरि श्रीमदगोस्वामी कल्याणदेवाचार्य का 485वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह कल्याणदेवाचार्य महाराज के विग्रह का पंचाभिषेक एवं बलदेव सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। शाम को को नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ रिसीवर आरके पांडेय, चेयरमैन कमल कुमार पांडेय, भाजपा नेता मेरुकांत पांडेय, दिनेश पांडेय ने किया। शोभायात्रा में कल्याण देव, कृष्ण बलराम, सौभरि ऋषि महाराज, महादेव, गणेश जी की झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा मंदिर गेट से प्रारंभ होकर जवाहर रोड, मैन रोड, शिवरतन बाजार, मोती बाजार, नींवरी रोड, पुराना डाकखाना, यमुना मार्ग होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष खूबीराम पांडेय, किशोरी लाल पांडेय, ब्रजेश पांडेय, हेमंत पांडेय, कन्हैया पांडेय, गोकुलेश पांडेय, एलपी पांडेय, प्रशांत पांडेय, विष्णु पांडेय, केके पांडेय, कपिल पांडेय, बैनी माधव शास्त्री, ऋषि पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, अनिल पांडेय, श्रीकांत पांडेय, बलदेव पांडेय, बिल्लू पांडेय, रमाकांत पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed