फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cattle ran away, angry workers jammed

मथुरा: गोतस्कर भागे, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

Sat, 17 Jul 2021 07:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cattle ran away, angry workers jammed
मथुरा। गोकशी की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा एवं गोरक्षा दल के कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से मात्र 500 मीटर दूर मेवाती मोहल्ला में पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले ही गोकशी करने वाले भाग गए। पुलिस के देरी से पहुंचने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने डीगगेट चौकी के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

गोतस्करी एवं पशु कटान की सूचना पर शनिवार की सुबह कार्यकर्ता मेवाती मोहल्ला में पहुंचे। हालांकि चेतक मोबाइल तो पहुंच गई, पर पुलिस के देरी से पहुंचने पर गोकशी करने वाले भाग खड़े हुए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। कार्यकर्ताओं के उबाल को देखते हुए आसपास की फोर्स भी बुला ली गई। समझाकर कुछ देर बार जाम खुलवा दिया। गोतस्करों के खिलाफ थाना गोविंदनगर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि हमारे पास सटीक सूचना थी कि गोमाता को काट दिया गया है। प्रशासन की लापरवाही के चलते मौके से गोतस्कर फरार हो गए। जल्द ही हिंदू महासभा के कार्यकर्ता एसएसपी से मिलकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। जिलाध्यक्ष रौनक ठाकुर, सचिन प्रताप सिंह भदौरिया, अंशुल शर्मा, विकास शर्मा, लखन, मनीष, ब्रजेश भदौरिया व विशाल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed