फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Brajyatris were enthralled by the dance of Braj Balas

मथुरा: ब्रज बालाओं के नृत्य पर रीझ गए ब्रजयात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Brajyatris were enthralled by the dance of Braj Balas
नृत्य करते चलते ब्रजयात्री। - फोटो : MATHURA
नंदगांव/बरसाना (मथुरा)। मान मंदिर द्वारा संचालित श्रीराधारानी वार्षिक ब्रजयात्रा रविवार को आदि बद्री से चलकर अलीपुर में ब्रज गोपियों के नृत्य गान का आनंद लेते हुए त्रिकूट पर्वत की शोभा निहारते हुए पशुपति नाथ मंदिर पहुंची। महंत ने यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रियों ने पशुपति भगवान की आराधना कर ब्रज के दोनों आराध्य पर्वत आदि बद्री व कनकांचल पर्वत को अविलंब संरक्षित करने की मन्नत मांगी। पसोपा ग्रामवासियों ने धरना स्थल पर बाबा नर सिंह दास, राधा कांत शास्त्री, सुनील सिंह, बरसाना शरण, राजकुमार आदि का स्वाफा बांध कर स्वागत किया।
विज्ञापन

धाऊ बरौली में ग्रामीणों ने भी यात्रा का भव्य स्वागत किया। हर घर के दरवाजे पर आतिथ्य के रूप में विविध भोज्य सामग्री ब्रजवासियों के प्रेम के साक्ष्य थे। बाबा नर सिंह दास ने ब्रज के प्राचीन रसिया- बरौली धाऊ गांव बड़ौ है प्यारौ। का गान किया। जिस पर गांव की गुजरियों ने पारंपरिक नृत्य कर सभी यात्रियों का मन मोह लिया। यात्रा के साथ ब्रज के विरक्त संत पद्मश्री रमेश बाबा भी चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed