{"_id":"63d165b573d80b78323cbdad","slug":"mathura-boycotted-the-upcoming-elections-in-protest-against-the-corridor-on-national-voting-day-mathura-news-mtr5275027162-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कॉरिडोर के विरोध में किया आगामी चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कॉरिडोर के विरोध में किया आगामी चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
मथुरा। विद्यापीठ चौराहे स्थित धर्मशाला में कॉरिडोर का विरोध करते ब्रजवासी।
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी के प्रस्तावित कॉरिडोर का विरोध बढ़ रहा है। बुधवार को कॉरिडोर निर्माण के विरोध में ब्रजवासियों द्वारा विद्यापीठ चौराहा स्थित लाद्धराम धर्मशाला में एकत्रित होकर राष्ट्रीय मतदान दिवस पर आगामी चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में चुनाव बहिष्कार के अलग-अलग बैनर लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सभी ने एक स्वर में कॉरिडोर किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा के नारे लगाए।
आंदोलनकारी ब्रजवासियों का एक स्वर से कहना है कि हम ऐसे गणतंत्र लोकतंत्र का समर्थन नहीं करते जो हमारे मौलिक अधिकारों का हनन करें। यही कारण है कि राष्ट्रीय मतदान दिवस पर हम लोगों ने शपथ ली है कि हमारी रोजी-रोटी छीनने वाली सरकार और राजनीतिक दलों को हम अपना वोट नहीं डालेंगे। जब तक सरकार कॉरिडोर बनाने की बात से पीछे नहीं हटेगी तब तक हम मतदान किसी भी सूरत में नहीं करेंगे। साथ ही सभी ब्रजवासियों द्वारा इस बात का भी खंडन किया गया कि डीएम से मुलाकात के बाद आपस में सामंजस्य बन गया है।
डीएम के यहां मौजूद लोगों ने खंडन करते हुए बताया कि इस तरह की तो कोई चर्चा आपसी वार्ता में नहीं हुई। प्रशासन ने इसका भ्रामक प्रचार किया, जिससे ब्रजवासियों में फूट डालकर वो अपने मंसूबे में कामयाब हो जाएं पर ब्रजवासी ऐसा कभी भी नहीं होने देगा।
विज्ञापन
प्रिंस खंडेलवाल, अमित गौतम, बबलू चाचा, केशव चौहान, अनिल गौतम, अशोक शर्मा, कुंज बिहारी पाठक, आशीष वशिष्ठ, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु गोस्वामी, अतुल, आकाश, दिनेश, नीरज, अजय, श्याम, जगमोहन, रवि, राधामोहन, मनोज, राहुल, कुंज बिहारी, गोपाल, मृदुल, सूरज, बबलू, अनिल, गोविंद, मुकेश, तरुण, अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, शानू, पुरुषोत्तम कमल, निकुंज, मयूर, राहुल, हिरदेश, आकाश, अमित, उमेश, गोकुलेश, वैभव, सोनू, केशव, अंकित, हिमांशु, नोनी पुरोहित, श्याम सुंदर आदि थे।
कॉरिडोर के विरोध में आज बंद रहेगा बाजार
कॉरिडोर के विरोध में व्यापारियों द्वारा 26 जनवरी को बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार पूर्ण रूप से बंद करने का समर्थन किया।