{"_id":"679f40a460683228360ce29a","slug":"mathura-bike-riders-snatched-mobile-phone-from-child-police-engaged-in-search-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: बच्चे से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: बच्चे से मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 02 Feb 2025 03:24 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 02 Feb 2025 03:24 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक कैमरे में बच्चे के साथ हुई घटना कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के छाता कस्बे में बरसाना फ्लाईओवर के नीचे स्थित यूनियन बैंक के सामने बाइक सवार दो युवक बच्चे के हाथ में से मोबाइल लेकर भाग गए। घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत की है।
पीड़ित छोटू राम पुत्र श्याम सिंह निवासी बरसाना रोड ने बताया कि बेटा काम से कहीं गया था। उसके हाथ में फोन लगा था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक आए। फोन छीन के फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मोबाइल लेकर भाग रहे युवक का बच्चा पीछा करता है। लेकिन बाइक पर बैठकर युवक फरार हो जाता है। पीड़ित ने कोतवाली में जाकर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।