{"_id":"6319f56512976b0795529bbd","slug":"mathura-before-killing-girlfriend-s-fiancee-mathura-news-mtr5235659116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: प्रेमिका के मंगेतर की हत्या से पहले प्रेमी साथी संग चढ़ा हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: प्रेमिका के मंगेतर की हत्या से पहले प्रेमी साथी संग चढ़ा हत्थे
मथुरा। हत्या से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रेमी संग उसका साथी।
- फोटो : VRINDAVAN
Link Copied
मथुरा। जमुनापार के गांव गोसना में प्रेमिका के मंगेतर की हत्या करने आगरा से आ रहे प्रेमी को साथी के साथ जमुनापार पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद की हैं। दोनों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है।
विज्ञापन
थाना जमुनापार के एसएचओ महाराज सिंह भाटी को सूचना मिली कि आगरा से प्रेमी अपने साथी के साथ प्रेमिका के मंगेतर की हत्या करने के लिए आ रहा है। जमुनापार पुलिस ने बुधवार की देररात राया-मथुरा रोड पशु पैंठ के पास से दोनों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से दो तमंचे और १० कारतूस मिले हैं। पुलिस ने दोनों को आर्म्स एक्ट में जेल भेजा है। उनकी बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि प्रेमी अमित और साथी विकास निवासी गांव फूलपुर, इरादतनगर (आगरा) को गिरफ्तार किया है। अमित साथी के संग गोेसना निवासी पंकज की हत्या करने के लिए आया था। दो महीने पहले भी ऐसी कोशिश की थी पर तब पंकज उसे नहीं मिला। आगरा की युवती की पंकज से सगाई हो गई है। युवती उससे शादी नहीं करना चाहती। इसके चलते प्रेमी उसकी हत्या का ताना-बाना बुन रहा था। वारदात करने से पहले ही दोनों को दबोच लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।