फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura became the overall champion of the divisional Kurash competition.

Mathura News: मथुरा बना मंडलीय कुराश प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mathura became the overall champion of the divisional Kurash competition.
मथुरा। 70वीं माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कुराश प्रतियोगिता स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, गणेशरा में हुई, इसमें जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मथुरा विजेता और आगरा उपविजेता रहा। वहीं बालिका वर्ग में मथुरा विजेता रहा। मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 19 से 20 सितंबर 2026 तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने किया। बालक वर्ग की मथुरा टीम के कोच-मैनेजर सर्वेश सोलंकी, डीके सिंह और अमित गौतम रहे। बालिका वर्ग की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह, राकेश साहू और रूबी पवार ने संभाली। मुकाबलों में निर्णायक की भूमिका कुराश कोच देवेंद्र चाहर, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, विनोद पाल और पंकज चौधरी ने निभाई। इस दौरान बंटी कुंतल, शेखर कुमार और गौरव भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर डीआईओएस राघवेंद्र सिंह, जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौंतेय, जूडो संघ सचिव लखन कुंतल, ओलंपिक संघ सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, एथलेटिक संघ सचिव जय सिंह, फुटबॉल संघ सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय, कबड्डी संघ सचिव सुनील श्रीवास्तव, जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेशीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची:
14 वर्षीय बालक-लोकेश, वीर, कार्तिक, दीपक कुमार, शिवराज, युवराज
17 वर्षीय बालक-रोहित,गिरीश,सनी, देवराज, हिमांशु, योगेश,शौर्य सिसोदिया
19 वर्षीय बालक-अविनाश,प्रतीक धनगर,तुषार वर्मा,करन,मुरारी,अनिकेत,हेमराज,यश वार्ष्णेय
14 वर्षीय बालिका-सोना, शशि, जानवी, लक्ष्मी, ज्योति,करीना, इच्छा
17 वर्षीय बालिका- ईशा,अनुष्का, निशा, सिमरन, वर्षा, आरती
19 वर्षीय बालिका-रश्मि, प्रिया, नीतू बघेल, प्रवेश, हेमलता, शशि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed