{"_id":"58cbf98d4f1c1b2e5a32a6ce","slug":"mathura-bar-election-process-begins","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार से मथुरा बार एसोसिएशन के लिए नामांकन शुरू हो गया। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
मथुरा बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव की सरगर्मियां शुक्रवार से नामांकन के साथ ही तेज हो गई हैं। पहले दिन नामांकन के लिए अधिवक्ताओं में भरपूर उत्साह नजर आया। 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन भी किए।
इसमें अध्यक्ष पद पर आलोक सिंह, अवधेश चौहान, ठाकुर किशन सिंह, ब्रजगोपाल और केसी गौड़ ने नामांकन दाखिल किया है। उपाध्यक्ष पद के लिए कौशल किशोर चौधरी, अनिल कुमार गोस्वामी, द्वारका प्रसाद चतुर्वेदी और सचिव पद के लिए त्रिलोक चंद शर्मा, भानू प्रताप सिंह, ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव पद के लिए केदार, हरेंद्र पाल, मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए यशवंत सिंह, शिवकुमार लवानिया, रेनू अग्रवाल के नाम हैं। ऑडिटर के पद पर श्रीबल्लभ वर्मा, अल्का शर्मा और संयुक्त सचिव पुस्तकालय के पद के लिए अमित कुमार पचौरी ने नामांकन किया है। नामांकन की यह प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। इस बार 31 मार्च को चुनाव होना है।
विज्ञापन
आचार संहिता प्रभावी
इस चुनाव को पूरी आचार संहिता के तहत कराने के लिए कार्यक्रम भी तय किया गया है। इस चुनाव मैदान में उतरने वालों को इसका पालन करना होगा। बार के अध्यक्ष इंद्रकुमार वशिष्ठ ने बताया कि चुनाव को लोकतांत्रिक, पारदर्शी बनाने के लिए कुछ कायदे-कानून भी बनाए गए हैं, जिनका अनुपालन सभी उम्मीदवारों को करना अनिवार्य होगा।