{"_id":"63fcecd7b56318fc87018e15","slug":"mathura-badra-of-abir-gulal-prevailed-in-vrishabhanu-bhavan-it-rained-laddus-mathura-news-mtr528384520-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura Holi: वृषभानु भवन में छाए अबीर-गुलाल के बदरा, लड्डुओं की हुई बरसात, श्रद्धालुओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura Holi: वृषभानु भवन में छाए अबीर-गुलाल के बदरा, लड्डुओं की हुई बरसात, श्रद्धालुओं में उत्साह
Tue, 28 Feb 2023 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरसाना (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरसाना (मथुरा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:19 AM IST
सार
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम को जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर लड्डू फेंकती युवती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबीर-गुलाल के उड़ते बादलों से अंबर रंगीन हो गया। लाडली जी के महल में लड्डुओं की बरसात हुई। नंदगांव के पांडा के नृत्य को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। उधर समाज गायन की चौपाई के साथ राधे-राधे के जयघोष से लाडली जी मंदिर भी गूंज उठा। मौका था सोमवार को लाडली जी मंदिर में लड्डूमार होली का।
विज्ञापन
राधाकृष्ण की दिव्य प्रेम की लड्डू होली का आनंद लेने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। शाम को जैसे ही पांच बजे तो लाडली जी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। वृषभानु नंदनी भी शीशमहल में विराजमान होकर भक्तों पर लड्डुओं की बरसात के साथ कृपा का सागर उड़ेल रही थीं। पूरा मंदिर परिसर अबीर-गुलाल की बरसात से अट गया। अबीर-गुलाल में सराबोर श्रद्धालु मस्ती के साथ नाच रहे थे। गोस्वामी समाज ने समाज गायन किया।
विज्ञापन
नंदगांव से आए पाड़ा का पुजारी ने भानु बाबा की ओर से स्वागत किया। पाड़ा ने हर्ष से नृत्य किया। पुजारी और श्रद्धालुओं ने लड्डुओं को दर्शकों के बीच लुटाया। लोग प्रसाद रूपी लड्डुओं को पाने के लिए लालायित दिखे। मंदिर में करीब सवा घंटे तक चली इस लड्डू होली के दौरान टनों लड्डू लुटाए गए। चंडीगढ़ निवासी कोमल ने बताया कि जैसा हमने लड्डू होली के बारे में सुना था। सो उससे अधिक रस देखने को मिला। पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी लड्डू होली की सुरक्षा व्यवस्था में देर शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
राधा सखी व गोपाल सखी ने पहुंचाया राधा का संदेश
लठामार रंगीली होली के लिए राधारानी की ओर से कान्हा के लिए आमंत्रण लेकर राधा सखी व गोपाल सखी गई। वृंदावन के गोपाल घाट पर रहने वाली राधा सखी पिछले 12 वर्ष से इस कार्य को करती चली आ रही है। राधा सखी को यह कार्य अपनी गुरु श्यामा दासी से उत्तराधिकार में मिला है। राधा सखी व गोपाल सखी इस कार्य को कर खुद को भाग्यशाली मानती है।
लठामार होली की द्वितीय चौपाई निकाली
प्रसिद्ध लठामार रंगीली होली की द्वितीय चौपाई सोमवार की देर शाम को लाडली जी मंदिर से रंगेश्वर महादेव तक निकाली गई। द्वितीय चौपाई में गोस्वामीजन अबीर-गुलाल में सराबोर होकर झांझ ढप की थाप पर नाचते चल रहे थे। बुजुर्ग लोग होली के पद गाते हुए अपनी मस्ती में चल रहे थे। बाद में रंगेश्वर महादेव को अबीर-गुलाल अर्पित किया।