{"_id":"63ff84a5ddb95acc2d0d6a04","slug":"mathura-ankush-finally-lost-the-battle-of-life-mathura-news-mtr5284761163-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आखिर जिंदगी की जंग हार गया अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आखिर जिंदगी की जंग हार गया अंकुश
विज्ञापन
अंकुश फाइल फोटो।
- फोटो : City
चौमुहां (मथुरा)। सड़क दुर्घटना में घायल हुआ अंकुश आखिर 15वें दिन जिंदगी की जंग हार गया। उसकी मंगलवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पिता की मौत हादसे वाले दिन ही हो गई थी। पिता-पुत्र लग्न-सगाई समारोह में भाग लेने छटीकरा जा रहे थे।
जैंत के भरतिया कट हाईवे पर ट्रक ने दोनों को रौंद दिया था। पिता की हादसे के कुछ देर बाद मौत हो गई थी, जबकि पुत्र अंकुश को गंभीरावस्था में अपोलो अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया था, जहां उसका एक पैर उसी दिन काट कर अलग कर दिया था।
चौमुहां ब्लॉक के गांव तरौली सुमाली निवासी राम (45) पुत्र लखन लाल पुत्र अंकुश (15) के साथ गांव से छटीकरा सगाई-लग्न समारोह में शामिल होने आ रहा था। जैंत भरतिया कट के समीप पीछे से तेजगति में आ रहे ट्रक ने उनमें टक्कर मार दी थी। अंकुश सीएसआरवी विद्या आश्रम चौमुहां में कक्षा-11 विज्ञान का मेधावी व सौम्य स्वभाव विद्यार्थी था। छात्र की मौत की सूचना सुनते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिया गया।