{"_id":"6128ef188ebc3e887b79fbb1","slug":"mathura-along-with-decoration-the-sound-of-braj-folk-arts-will-be-heard-mathura-news-agr5052554174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सजावट के साथ ही सुनाई देगी ब्रज लोक कलाओं की झनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: सजावट के साथ ही सुनाई देगी ब्रज लोक कलाओं की झनकार
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर खड़े श्रद्धालु।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां अब अपने शबाब पर पहुंच गई हैं। तीन दिवसीय उत्सव की सांस्कृतिक धूम शुरू होने जा रही है। तिराहे-चौराहे और यमुना के घाट विद्युत झालरों से चमकने लगे हैं। इन चौराहों पर सांस्कृतिक उत्सव के लिए मंच सजा दिए गए हैं। यहां ब्रज लोक कलाओं की प्रस्तुतियों के साथ भक्त तीन दिन तक कान्हा की लीलाओं का आनंद उठाएंगे।
मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव पर लाखों भक्तों का आगमन होता है। इन भक्तों को ब्रज की संस्कृति से रूबरू कराने की पहल एक बार फिर की गई है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें मुख्य आयोजन के लिए रामलीला मैदान महाविद्या को चुना गया है। यहां भव्य सांस्कृतिक पंडाल स्थापित किया जा रहा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित चित्रकारों द्वारा चित्रकलाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके अलावा एक दर्जन स्थानों पर छोटे मंच भी तैयार हो रहे हैं, जिसमें गोकुल और गोवर्धन भी शामिल किया गया हैं।
यहां होंगे आयोजन
- महाविद्या स्थित श्रीरामलीला मैदान में ब्रज के लोक नृत्य एवं गायन, राई नृत्य, भगवान श्रीकृष्ण का संकीर्तन, लोक गायन, श्रीकृष्ण लीला (भजन एवं नृत्य नाटिका), लोक संगीत एवं लोक नृत्य, रासलीला, बांसुरी वादन, मंगलाचरण, शंखवादन, जंगम जोगी, चरकुला नृत्य, लोकगीत एवं बधाई गायन, नृत्य नाटिका, भजन, कत्थक नृत्य, श्रीकृष्ण जन्मलीला/महारास।
विज्ञापन
छोटे मंचों पर आयोजन
पोतरा कुंड मैंसन के सामने, महाविद्या चौराहा (डिवाइडर), भूतेश्वर तिराहा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट नंबर तीन, डीग गेट सब्जी मंडी के पास, बीएसए कॉलेज, एचडीएफसी बैंक के पास, गोवर्धन चौराहा, कृष्णापुरी तिराहा, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन मालगोदाम रोड, गोवर्धन, गोकुल।
निकलेगी शोभायात्रा
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार से शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जन्मस्थान से प्रारंभ होकर पोतरा कुंड, महाविद्या, गोविंद नगर थाना, डीग गेट होते हुए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर ही पूरी होगी। इस शोभायात्रा में शंख वादन, रमतुला, बम नगाड़ा, संकीर्तन मंडली, ढोल ग्रुप, बहुरूपण कलाकार, जंगम जोगी, नृत्य समूह, बीन ग्रुप, मयूर नृत्य, कठपुतली/कच्ची घोड़ी, चंग लावनी, बम नगाड़ा, बम रसिया शामिल होंगे।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित होने जा रही तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर को भव्यता प्रदान करने के साथ तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी देखने को मिलेगी। नगर निगम के साथ मथुरा, वृंदावन के साथ गोकुल और गोवर्धन को सजाया जा रहा है।
- नगेंद्र प्रताप, सीईओ, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा