{"_id":"614b2abf8ebc3e032c28d034","slug":"mathura-aligarh-road-remained-closed-for-hours-due-to-work-on-railway-track-mathura-news-agr5086050110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते घंटों बंद रहा मथुरा-अलीगढ़ मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते घंटों बंद रहा मथुरा-अलीगढ़ मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राया (मथुरा)। मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर कार्य होने के कारण अलीगढ़-मथुरा मार्ग घंटों अवरुद्ध रहा। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात भर वाहन मुख्य मार्ग पर जाने के इंतजार में खड़े रहे। सुबह काम समाप्त होने के बाद वाहनों को निकाला गया।
राया-हाथरस मार्ग पर कोयल वाले फाटक के पास ओवर हॉलिंग एवं टीटीएम मशीन से पैकिंग कार्य किया गया। मंगलवार रात 10 बजे से फाटक बंद कर दिया गया। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन घंटों तक मुख्य मार्ग पर खड़े रहे। सुबह नौ बजे फाटक खुलने के बाद वाहनों को निकाला जा सका। इस दौरान जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ी। अलीगढ़, हाथरस जाने के लिए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह स्कूल जाने के लिए छात्र रहे परेशान
राया। रेलवे ट्रैक पर कार्य होने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इससे सुबह स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राएं परेशान रहे। जाम के कारण स्कूल बसें नहीं आईं। छात्र इधर-उधर भटकते रहे। बच्चों ने स्कूल से छुट्टी कर ली।