{"_id":"616441468ebc3ed09729963d","slug":"mathura-aap-will-provide-free-electricity-up-to-300-units-mla-kosi-news-mtr506758486","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी आप: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देगी आप: विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आम आदमी पार्टी के दिल्ली गोकुलपुर विधायक चौ. सुरेंद्र कुमार ने उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की बात कही। सोमवार की शाम को मोती महल वैंक्वेट हॉल में छाता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि चौ. सुरेंद्र कुमार ने जनता को आप के चुनावी वादों के बारे में बताया।
विधायक ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तरह यूपी में भी परिवारों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा किसानों के बिजली बकाया के मुकदमे वापस होंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं फ्री दी जाएंगी। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा भी नि:शुल्क कराई जाएगी। कार्यक्रम संयोजक प्रहलाद चौधरी ने कहा कि आप ही दिल्ली की तरह प्रदेश का विकास करा सकती है। भाजपा सरकार केवल धर्म और झूठे वादों की राजनीति कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन का मकसद छाता विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी को मजबूत करना है।
जिलाध्यक्ष रविप्रकाश भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य और सड़कों का बुरा हाल है। यदि उत्तर प्रदेश में आप की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश का भी दिल्ली जैसे विकास होगा। जिला प्रभारी रानू निगम ने कहा कि आज प्रदेश में मां-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यदि उनके साथ बलात्कार होता है तो रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए दर दर भटकना पड़ता है। इस दौरान सुरेश कुमार सैनी, राजीव प्रधान, मोहन शर्मा, शरीफ, गंगाराम, जगवीर चौधरी, हुकम सिंह, हेमराज, श्रीराम, तेज राम, राम दास महाराज, बच्चू सिंह आदि थे।