{"_id":"63ff849610089db7960d0da9","slug":"mathura-aa-jaio-shyaam-raaval-dhaam-toi-rang-mein-khoob-nabai-doongee-mathura-news-mtr5284752172-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: आ जइओ श्याम रावल धाम तोइ रंग में खूब नबाइ दूंगी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: आ जइओ श्याम रावल धाम तोइ रंग में खूब नबाइ दूंगी...
विज्ञापन
मथुरा। गांव रावल में होली के दौरान नृत्य करते बुजुर्ग।
- फोटो : City
महावन (मथुरा)। राधारानी की प्राकटॺ स्थली रावल में बुधवार को होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में भक्तों ने राधारानी संग होली खेली।
ब्रज की होली देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु ब्रज मंडल में मथुरा-वृंदावन, बरसाना नंदगांव, गोकुल आदि प्रमुख तीर्थ स्थलों पर आते हैं। इनमें से एक प्रमुख स्थल श्री वृषभानु की लाडली राधारानी की प्राकटॺ स्थली रावल है, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आना शुरू हो गई।
गांव की महिलाएं सज धज कर हाथों में लाठियां लेकर मंदिर प्रांगण में होली खेलने आईं और हुरियारों पर होली के रसिया गाते हुए लाठियां बरसाने लगीं। हुरियारे होली खेलने लगे। होली खेलें तो हमारे रावल अइयो रसिया, आ जइओ श्याम रावल धाम तोइ रंग में खूब नबाइ दूंगी आदि पद गाए गए।
रावल गांव व आसपास की महिलाएं होली की प्रेमपगी लाठियां बरसाती नजर आईं। पूरा मंदिर होली के रंग में रंग गया। विभिन्न प्रांतों से आए श्रद्धालुओं ने इसका आनंद उठाया। इस दौरान रसिका पागल बाबा के शिष्य बाबा मोहिनी शरण महाराज ने भजन गाए। बरसाना श्याम रंग बरसाना रावल में रंग बरसाना, होली खेलन आये बांके बिहारी, सुन सुन सुन मेरी रावल वारी होली खेले तो रावल धाम आइजा रसिया आदि।
विज्ञापन
इससे पहले मंदिर के महंत राहुल कल्ला ने राधारानी की आरती उतारी, तत्पश्चात होली का शुभारंभ हुआ। यहां पिछले 23 वर्ष से होली खेली जा रही है। दिल्ली निवासी प्रेम ने बताया वह पिछले 12 साल से लगातार राधारानी की प्राकटॺ स्थली रावल में होली देखने आती हैं। राज निवासी गाजियाबाद भी पिछले 14 वर्ष से यहां होली देखने व खेलने आते हैं। शांति देवी निवासी गाजियाबाद भी पिछले 20 वर्ष से आ रही हैं।
इस मौके पर कृष्ण कुमार सारस्वत, राधा शरण, प्रभु शरण, अमित सारस्वत, बलवीर सारस्वत, नाहर सिंह, शिवराम सिंह, संजय सारस्वत आदि उपस्थित थे। एसपी सिटी एमपी सिंह, उपजिलाधिकारी महावन नीलम श्रीवास्तव आदि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।