फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 7th class student Shweta became head teacher

मथुरा: 7वीं कक्षा की छात्रा श्वेता बनीं हेड टीचर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 7th class student Shweta became head teacher
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी छात्रा श्वेता तिवारी।
मथुरा। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पूर्व माध्यमिक विद्यालय दघेंटा (बलदेव) में कक्षा सात की मेधावी छात्रा श्वेता तिवारी को 29 अक्तूबर को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक बनाया गया। अकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ. जगदीश पाठक की उपस्थिति में एक दिन का कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाए जाने पर श्वेता ने अपनी प्रतिभा से परिचित कराते हुए सभी क्लास के बच्चों को अनुशासित भी रखा।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के पश्चात विद्यालय के सभी शिक्षकों ने उनके निर्देशों का अनुपालन किया। उन्होंने प्रार्थना सभा में सभी से नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। स्वयं स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने को कहा। वहीं, सभी कक्षाआें में पहुंचकर शिक्षण कार्य देखा। स्कूल का निरीक्षण करते हुए आवश्यकताओं पर संबंधित कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर सुधारने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन अवकाश से पूर्व मिड-डे मील की गुणवत्ता को स्वयं चखा। इसके बाद छात्र-छात्राओं को भोजन करने के निर्देश दिए। अकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ. जगदीश पाठक ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की। सोनू चतुर्वेदी, संजीव अग्रवाल, सुमन कुमार, राजकुमार निमेष, देवेंद्र सिंह, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed