फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 5 named including father-in-law for abetting son-in-law's suicide

मथुरा: दामाद को आत्महत्या को प्रेरित करने में ससुर समेत 5 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 5 named including father-in-law for abetting son-in-law's suicide
मथुरा। १० दिन पूर्व फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले युवक के पिता ने ससुर समेत ५ ससुरालीजनोेें के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा थाना गोविंदनगर में दर्ज कराया है। गोविंदनगर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना गोविंदनगर के सेक्टर ए-९ बी निवासी महावीर सिंह चौहान के २४ साल के बेटे रोहित सिंह चौहान का विवाह २५ नवंबर २०२१ को कानपुर के सचेड़ी निवासी दिनेश भदौरिया की बेटी प्रगति उर्फ कोमल से हुआ था। रक्षाबंधन पर गई कोमल ने १७ अगस्त को मायके में सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद लगातार रोहित के मायके वाले और उसके साढू़ के परिजन फंसाने के लिए धमका रहे थे। पत्नी की मौत के मामले में फंसने के डर से रोहित ने २० अगस्त को पड़ोसी ह्देश शर्मा के मकान में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता ने लगातार पुलिस अफसरों से मुकदमा दर्ज करने की मांग की। आखिरकार गोविंदनगर में ससुर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि समधी दिनेश भदौरिया निवासी बिनौर, सचेड़ी कानपुर, मृतक का साला मयंक, मृतक की बहन लाली निवासी खांद का पुरा, अम्बाह मुरैना, मयंक की पत्नी गुड़िया और मृतक की बहन लाली की सास मीरा तोमर निवासी का खांद का पुरा, अम्बाह मुरैना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मीरा तोमर ने कोमल के सभी जेवरात हड़प लिए थे। उन्हें न देने के कारण कोमल ने सुसाइड के लिए कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed