फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 41 days of darshan and worship gives freedom from sufferings

मथुरा: 41 दिन दर्शन व पूजन करने से मिलती है कष्टों से मुक्ति

Mon, 13 Sep 2021 07:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 41 days of darshan and worship gives freedom from sufferings
असकुंडा घाट स्थित बड़ा गणेश का श्रीविग्रह। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। शहर के मध्य यमुना तट असकुंडा घाट पर प्राचीन बड़ा गणेश मंदिर सुशोभित है। यहां गणेश जी का करीब 6 फुट का आदमकद श्रीविग्रह है। सेवायत ने बताया कि 41 दिन का संकल्प लेकर नियमपूर्वक यहां दर्शन व पूजन करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है व मनोइच्छा पूर्ण होती है।
विज्ञापन

मंदिर सेवायत चंद्रशेखर गोस्वामी ने बताया कि वह अपने पुरखों की सातवीं पीढ़ी के रूप में गणेशजी के सेवायत हैं। उनकी वंश परंपरा में सातवीं पीढ़ी के पुरखे श्रीधर शास्त्री ने इस मंदिर में सेवा प्रारंभ की। उससे भी काफी समय पहले से यह मंदिर था। मथुरा संग्रहालय में मौजूद अंग्रेज कलेक्टर एफएस ग्राउस की पुस्तक में इसकी प्राचीनता का उल्लेख है। इसके अलावा चैतन्य महाप्रभु के ब्रज आगमन का जो नक्शा है उसमें विनायक तीर्थ के नाम से इस मंदिर का उल्लेख है। वहीं गौड़ीय संप्रदाय के ग्रंथों व पुस्तकों में इस मंदिर का उल्लेख है।
विज्ञापन

सेवायत ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व नवदीप मायापुर पश्चिम बंगाल से चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी यात्रियों का एक समूह अपनी यात्रा के दौरान उसी नक्शे के आधार पर खोजते हुए यहां दर्शन को आए थे उन्होंने ही अपने नक्शे में विनायक तीर्थ लिखा हुआ दिखाया, साथ ही उनके पास एक पुस्तक में बड़े गणेश का चित्र छपा था। इस मंदिर की प्राचीनता इस से भी लगाई जा सकती है कि मथुरा में वराह भगवान चार प्रमुख प्राचीन पौराणिक विग्रहों में से एक विग्रह इसी मंदिर में सुशोभित है। मथुरा की पंचकोसीय परिक्रमा के प्रमुख मंदिरों में है यह मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed