फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: 199 corona positives were found in the district

मथुरा: जनपद में 199 कोरोना पॉजिटिव मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: 199 corona positives were found in the district
मथुरा। जनपद में कोरोना का डराने वाला आंकड़ा कुछ कम हुआ है। बुधवार को जनपद में 199 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें वृंदावन की वृद्धा आश्रम में रहने वाली २४ विधवा माताएं भी चपेट में आईं हैं। वहीं एक्टिव केस १७१४ हो गए हैं।
विज्ञापन

कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि इसके अलावा भी वृंदावन के वृद्धा आश्रमों में संक्रमित पाए जा रहे है। वृद्ध माताओं के संक्रमित मिलने के बाद आश्रम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा जनपद के गली-मोहल्ले और देहाती इलाकों में भी संक्रमण के मामले मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, कोरोना संक्रमितों के प्रति स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का मामला उस समय सामने आया जब जिला अस्पताल से वृंदावन रेफर की गई एक महिला स्वास्थ्यकर्मियों को चकमा देकर आपात कक्ष से भाग निकली। रोडवेज कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय एक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपने बचाव में जुट गए और महिला को वृंदावन सीएचसी रेफर कर दिया। जब तक रेफर स्लिप तैयार हुई, इसी बीच महिला वहां से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed