{"_id":"615475a08ebc3e61f33ec5e0","slug":"mathura-13-procurement-centers-ready-for-purchase-of-paddy-from-farmers-mathura-news-agr50952366","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसानों से धान खरीद के लिए 13 खरीद केंद्र तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसानों से धान खरीद के लिए 13 खरीद केंद्र तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगामी एक अक्तूबर से होने वाली धान खरीद के लिए जनपद में विभिन्न स्थानों पर 13 क्रय केंद्र तैयार हैं। इन क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसान अपना धान बेच सकेंगे। धान की बिक्री करने वाले किसानों का पहले ही पंजीकरण कर लिया है। पंजीकृत किसानों से ही सरकारी क्रय केंद्रों पर धान लिया जाएगा।
जनपद में अभी तक 1010 किसान पंजीकरण करवा चुके हैं। इस दफा धान की पैदावार को देखते हुए विगत वर्ष से करीब दो हजार मीट्रिक टन अधिक धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछली दफा लक्ष्य 4 हजार मीट्रिक टन था जबकि इस दफा यह लक्ष्य 5900 मीट्रिक टन रखा गया है।
धान खरीद में होने वाली अनियमितताओं को देखते हुए विभाग ने शुरू के चार दिन सोमवार से बृहस्पतिवार तक 50 क्विंटल तक की पैदावार करने वाले किसान शुक्रवार और शनिवार को इससे अधिक पैदावार करने वाले किसान क्रय केंद्रों पर धान बिक्री कर सकेंगे। डिप्टी आरएमओ संतोष यादव ने बताया कि धान खरीदने के लिए 13 क्रय केंद्रों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। धान का सरकार ने 1940 रुपये प्रति क्विंटल क्रय मूल्य रखा है।