फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive traffic jam Avairni Narhauli on Raksha Bandhan

Mathura News: रक्षाबंधन पर अवैरनी चौराहे से नरहौली तक लगा भीषण जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Massive traffic jam Avairni Narhauli on Raksha Bandhan
बल्देव। रक्षाबंधन पर्व पर अवैरनी चौराहा से नरहौली चौराहा पर एक बार फिर भीषण जाम लग गया। अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे तक करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी व उमस के बीच जाम में फंसी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों की हालत खराब हो गई। बहनों को मायके व भाइयों के घर पहुंचने के लिए जाम में काफी चार घंटे से अधिक समय तक फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के चलते सुबह से मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व लोग आवागमन कर रहे थे। इस दौरान अवैरनी चौराहे पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। देखते ही देखते चौराहे से दोनों ओर दो किलोमीटर से अधिक दूर तक वाहनों की कतार लग गई। लोगों के लिए निकलना मुश्किल हो गया। जाम के कारण कई राहगीर काफी देर तक चार घंटे से अधिक समय तक सड़कों पर परेशान होते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है त्योहारों और विशेष पर्वों पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे पर हर वर्ष जाम की स्थिति बनती है, इसके बावजूद स्थायी यातायात व्यवस्था नहीं हो सकी है। रक्षाबंधन त्योहार पर भीषण जाम ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन

सपा नेता बादल राज बंसल ने कहा रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग परिवार व रिश्तेदारों से मिलने के लिए आवागमन करते हैं। प्रमुख चौराहों व मार्गों पर यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन को पहले से विशेष तैयारी करनी चाहिए। अवैरनी चौराहे पर लंबे समय तक हर वर्ष जाम लगा रहना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की भविष्य में त्योहारों पर अवैरनी चौराहे से नरहौली चौराहे पर विशेष यातायात व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed