{"_id":"6a2db11321566f2e4b04d173","slug":"massive-surge-of-devotees-in-govardhan-on-final-saturday-mathura-news-c-412-1-mt21005-8912-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकमास मेला: अंतिम शनिवार को गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकमास मेला: अंतिम शनिवार को गोवर्धन में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
गोवर्धन। ब्रजभूमि के प्रमुख धार्मिक आयोजन अधिक मास मेला अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। मेले के समापन में महज दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार रात गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।
दूर-दूर तक लंबी कतारों और जयकारों की गूंज से पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। शनिवार रात भर मानसी गंगा, दानघाटी, जतीपुरा, राधाकुंड समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भक्तों भारी भीड़ रही। श्रद्धालु भजन-कीर्तन और गिरिराज महाराज के जयकारों के साथ परिक्रमा पूर्ण करने में लगे रहे। अधिक मास के अंतिम दिनों में श्रद्धा का यह उभार देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है।
प्रशासन अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा
अधिक मास के अंतिम शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया। यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अधिकारियों की टीम ने लगातार परिक्रमा मार्ग और प्रमुख घाटों पर निगरानी रखे रही, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या अनहोनी न हो। शनिवार को गोवर्धन में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। होटल, धर्मशालाएं और आश्रम पहले से ही श्रद्धालुओं से भर गए। सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का आवागमन और तेज हो गया।
विज्ञापन
भक्तिमय माहौल छाया
अधिक मास मेला समाप्त होने से पहले गोवर्धन पूरी तरह भक्ति की चादर ओढ़े हुए है। चारों ओर भजन-कीर्तन, जयकारे और श्रद्धालुओं की भीड़ का सिलसिला जारी है। लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज के दर्शन और सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए गोवर्धन पहुंच रहे हैं। मेले के अंतिम दिनों में यह बढ़ती हुई श्रद्धा ब्रज की सनातन परंपरा को और मजबूत करती नजर आ रही है। प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी से श्रद्धालुओं की सेवा में जुट हुए हैं।