फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive Fire in Electric Shop Due to Short-Circuit, Goods Worth Lakhs Destroyed in Mathura

Mathura: शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी भीषण आग, 6 लाख का माल खाक

Fri, 28 Nov 2025 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Nov 2025 03:41 PM IST
सार

ग्राम सेही के मुख्य बाजार में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट से एक इलेक्ट्रिक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान मालिक दिनेश सुबह वृंदावन दर्शन को गए हुए थे। लौटकर दुकान खोली तो अंदर धुआं ही धुआं देखकर उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन
Massive Fire in Electric Shop Due to Short-Circuit, Goods Worth Lakhs Destroyed in Mathura
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेही स्थित मेन मार्केट में शुक्रवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग कथित रूप से शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने कुछ ही देर में दुकान में रखे सारे इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


दुकान मालिक दिनेश ने बताया कि वह सुबह बिहारी जी के दर्शन करने वृंदावन गए हुए थे। वापस लौटकर जब उन्होंने दुकान खोली, तो अंदर से धुआं उठता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित दिनेश के अनुसार, लगभग 5 से 6 लाख रुपए का माल आग की भेंट चढ़ गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed