{"_id":"64f4c2f00ca4a237610f1844","slug":"masked-youth-beat-shopkeeper-in-broad-daylight-mathura-news-c-160-1-sagr1034-759-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नकाबपोश युवक दिनदहाड़े पीट गए दुकानदार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नकाबपोश युवक दिनदहाड़े पीट गए दुकानदार को
विज्ञापन
कोसीकलां। मोबाइल किस्त के एक हजार रुपये मांगना दुकानदार को भारी पड़ गया। नगर के व्यस्ततम मार्ग पर दिनदहाड़े चार नकाबपोशों ने दुकानदार की बेल्टों से पिटाई लगा दी और दुकान में रखे सामान में तोडफोड़ कर दी।
पूरा मामला दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार लालाराम मार्ग निवासी तुषार वर्मा की घंटाघर चौराहे पर नगर पालिका बालिका इंटर काॅलेज के सामने मोबाइल की दुकान है। बताते हैं कि एक महिला कुछ माह पूर्व किस्तों पर एक मोबाइल खरीद कर ले गई।
रविवार दोपहर में जब महिला दुकान पर पहुंची तो तुषार ने उससे किस्त में बकाया रुपयों की मांग की, इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। शाम करीब पांच बजे महिला अपने साथ चार नकाबपोश युवकों को लेकर आई। युवकों ने दुकान पर बैठे तुषार की पिटाई कर दी।