{"_id":"667c6fdb5629e751ae0cdfd4","slug":"masked-criminals-looted-rs-1931-lakh-at-gunpoint-mathura-news-c-29-1-agr1017-253831-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटे 19.31 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटे 19.31 लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। बयाना-हिंडौन स्टेट हाईवे पर गणेश मोड़ सिकंदरा के पास बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर 19.31 लाख रुपये लूट लिए। वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है। घटना के वक्त आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के पिकअप ड्राइवर व हेल्पर सप्लाई किए सामान का भुगतान लेकर लौट रहे थे। इस संबंध में डिस्ट्रीब्यूटर ने बयाना थाने में मामला दर्ज कराया है।
करौली जिले के हिंडौन निवासी राजीव कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह आईटीसी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उसके सामान की सप्लाई व भुगतान लेने के लिए गाड़ी हिंडौन से भरतपुर चलती है। 24 जून की रात 10 बजे ड्राइवर और हेल्पर सामान के भुगतान की रकम 19.31 लाख रुपये लेकर हिंडौन आ रहे थे। इसी दौरान बयाना कस्बा के पास स्टेट हाईवे पर गणेश मोड़ सिकंदरा के पास तीन बाइक सवार नकाबपोश ने हथियार का भय दिखाकर गाड़ी रुकवा ली।
तीनों बदमाशों ने हथियार दिखाकर ड्राइवर और हेल्पर को गाड़ी से बाहर निकाल लिया। दो बदमाश हथियार तानकर बाहर खड़े रहे और तीसरे बदमाश ने गाड़ी में से रुपयों से भरा थैला निकाल लिया और बाइक पर सवार होकर बयाना की तरफ भाग गए। राजीव ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। बयाना थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। बयाना कस्बा के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।