{"_id":"69372522fa46c644510a99e6","slug":"martyrs-were-honored-on-armed-forces-flag-day-mathura-news-c-369-1-mt11002-139514-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
मथुरा। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर शहीदों को नमन किया गया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके सिंह, इंडियन एक्स सर्विसेज लीग उत्तर प्रदेश कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नगेश तथा पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय प्रांगण स्थित शहीद सैनिक स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। सभी ने शहीद सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति उनका आभार व्यक्त किया।
कर्नल ए.के. सिंह एवं पूर्व सैनिक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी सीपी सिंह तथा अन्य अधिकारियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का प्रतीक चिह्न लगाया। जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांग पूर्व सैनिकों, युद्ध विधवाओं और आश्रित परिवारों की सहायता तथा पुनर्वास समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। खेमचंद शर्मा नगेश ने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस 1949 से प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है।
इसका उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए धन संग्रह करना है। इस दौरान कैप्टन भंवर सिंह, कैप्टन जवाहर लाल, मनोज कुलश्रेष्ठ, प्रेम सिंह, हरिओम तिवारी, मुरलीधर चतुर्वेदी, सूरज आदि मौजूद रहे।