फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   martyr sp mukul dwibedy's brother spoke against politics

हमें मथुरा वालों के दिल में रहना है सियासत में नहीं ः प्रफुल्ल

Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
martyr sp mukul dwibedy's brother spoke against politics
मुकुल का परिवार फिलहाल बरेली में है - फोटो : ANI
मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल द्विवेदी का कहना है कि उन्हें मथुरा वालों के दिल में रहना है सियासत में नहीं। उनके परिवार की कोई सियासी पृष्ठभूमि नहीं है। अब परिवार के लोग भैया के सपने को पूरा करेंगे। छोटे बेटे को आईपीएस बनाएंगे।
विज्ञापन


 जवाहर बाग खाली कराते वक्त हुई फायरिंग में एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। घटना से पूरे प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया है। सियासी पार्टियां इसे मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को कोस रही हैं। वहीं यह भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि एसपी सिटी के प्रति मथुरा वालों के प्यार को देखकर कुछ पार्टियां उनके जरिए सियासी लाभ कमा सकती हैं।
विज्ञापन


मुकुल द्विवेदी के भाई ने इससे साफ इंकार किया है। उनका साफ कहना है कि भैया को जो मथुरा में प्यार मिला है उसे बयां नहीं किया जा सकता है। हमें तो हर मथुरा वाले के दिल में रहना है। सियासत से हमारा कोई मतलब नहीं है। भैया के जो सपने थे उन्हें हम लोग पूरा करेंगे। भैया चाहते थे कि उनका बेटा आईपीएस बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे आईपीएस बनाएंगे। भाभी को राजपत्रित अधिकारी बनाने के बारे में उन्हें मीडिया से सूचनाएं मिली हैं। अब देखते हैं कि आगे क्या होगा। जब उनसे मुख्यमंत्री का फोन आने के संबंध में पूछा गया तो उनका कहना था कि अभी तक मुख्यमंत्री का फोन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed