{"_id":"646523b7823f8435ea013864","slug":"married-womans-death-accused-of-murder-mathura-news-c-29-1-agr1017-75469-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव महापत में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाथरस जिले के गांव रमचेला निवासी ओमवीर सिंह ने अपनी दो पुत्रियों की शादी ढाई वर्ष पूर्व थाना राया क्षेत्र के गांव नगला महापत में की थी। इसमें सुधा पत्नी सूर्यवीर सिंह व मधु पत्नी धारा सिंह निवासी नगला महापत, थाना राया के साथ करीब ढाई वर्ष पूर्व शादी की थी।
बुधवार की सुबह 23 वर्षीय सुधा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ले जा रहे थे। तभी इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख मृतका का पति सूर्यवीर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के परिजन को सूचना दी, तो वह थाना राया पहुंच गए। परिजन ने बताया कि सूर्यवीर सुधा के साथ मारपीट करता था। पूर्व में भी कई बार झगड़े हुए, जिन्हे पंचायतों के माध्यम से निपटाया गया। मृतका के पिता ओमवीर का आरोप है कि सूर्यवीर व अन्य परिजन द्वारा बेटी के साथ मारपीट की गई और फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया मृतका के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोई तहरीर नही मिली है।