फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Married woman set on fire for dowry, her condition critical

Mathura News: दहेज के लिए विवाहिता पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman set on fire for dowry, her condition critical
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की खातिर विवाहिता पर ससुरालीजनों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जानकारी देते हुए मुनेश कुमार शर्मा निवासी विजयगढ़ जिला अलीगढ़ ने बताया कि बेटी पूनम की शादी 12 वर्ष पूर्व मुकेश कुमार निवासी अहमदपुर थाना नौहझील के साथ की थी। कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन बेटी से मारपीट करते थे। इसकी वजह से पिछले तीन वर्ष से बेटी मायके रह रही थी। पिछले माह 19 अगस्त को मुकेश बहनोई के साथ ससुराल पहुंचा और खुशी से बेटी को ले आया। 5 सितंबर को बेटी को फिर पीटा व धमकी दी की पिता से 4 लाख रुपये लेकर आ नहीं तो तुझे जान से मार देंगे।10 सितंबर को सुबह लगभग 6 बजे ससुरालीजनों ने एक राय होकर मारा पीटा और बेटी को जान से मारने की नीयत से पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटी लगभग 75 प्रतिशत तक जल गई। प्रधान पति ने सूचना दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति मुकेश कुमार, सास लीलावती, ससुर रामकुमार शर्मा व ननद पूनम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed