{"_id":"69d33e464ecc4e6d75005454","slug":"married-woman-and-child-allegedly-abducted-accused-flees-with-jewellery-case-registered-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण, सोने-चांदी के जेवर भी गायब; ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विवाहिता का बेटे के साथ अपहरण, सोने-चांदी के जेवर भी गायब; ससुर ने दर्ज कराई प्राथमिकी
Mon, 06 Apr 2026 10:31 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:31 AM IST
सार
मथुरा के जैंत क्षेत्र से एक विवाहिता अपने दो वर्षीय बेटे और जेवरात के साथ लापता हो गई, परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के गांव जौनई से एक विवाहिता और उनके दो वर्षीय मासूम बेटे को बहला-फुसलाकर अगवा करने का मामला सामने आया है। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जौनाई निवासी सुनील कुमार पुत्र रामस्वरूप ने थाना जैंत में दी गई तहरीर में बताया कि बीती 17 मार्च 2026 की दोपहर 1:30 बजे उनकी पुत्रवधू सीता (22) को नामजद सौरभ पुत्र लाल चंद्र निवासी विशूं, थाना फरह, बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के अनुसार विवाहिता अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और दो वर्षीय पुत्र को भी ले गई है।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस से मदद मांगी गई। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।