{"_id":"6113c20f8ebc3e794f13ed6b","slug":"married-s-death-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-mathura-news-agr503326089","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परस्थिति में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
राया। कस्बा राया में मांट रोड पर संदिग्ध परिस्थिति में गर्भवती विवाहिता की मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की रिपोर्ट पति सहित छह लोगों के खिलाफ थाना राया में दर्ज कराई गई है।
थाना बलदेव के गांव ब्योडिया निवासी दीपचंद ने अपनी पुत्री मोनिका (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व में राया के मांट रोड निवासी संजू पुत्र सरनदास वाल्मीकि के साथ किया था। मोनिका चार माह की गर्भवती थी। मंगलवार की रात मोनिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोग राया पहुंच गए और ससुरालीजनों पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाने लगे।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में मृतका के भाई सुनील ने थाना राया में संजू (पति), सरनदास (ससुर), लक्ष्मी देवी (सास), गुलशन देवी (ददिया सास), समीर व सरजू के खिलाफ गला दबा कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पति, ससुर, देवर और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।