फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Marathon of youth's victory, children ran a lot...elderly became runners

Mathura News: युवाओं की जीत का मैराथन, खूब दौड़े बच्चे...धावक बने बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Marathon of youth's victory, children ran a lot...elderly became runners
मथुरा। दौड़ लगाते धावक। - फोटो : mathura
मथुरा। दो किमी लंबी मैराथन में युवाओं को जीत का उजाला दिखा तो वहीं बच्चे भी खूब दौड़े और बुजुर्ग धावक बन गए। बढ़-चढ़कर प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। करीब पांच सौ बच्चे, बुजुर्ग और युवा इस रेस में दौड़े। बुजुर्गों व बच्चों में जोश देखते ही बन रहा था। अमर उजाला की ओर से विजेताओं को इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ग्रीन मथुरा-स्वस्थ मथुरा का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मैराथन की शुरुआत मंगलवार सुबह 8:00 बजे गोवर्धन चौराहे के पास मुकुंद रिसोर्ट से बतौर मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर की। इसके बाद हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को रवाना किया गया। मथुरा-वृंदावन के विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे। इसमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दौड़ में 11 साल के बच्चों से लेकर 73 साल के बुजुर्ग तक शामिल हुए। यह दौड़ कृष्णानगर होते हुए बिजली घर चौराहे से मुकुंद रिसोर्ट पर संपन्न हुई। दो किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ में गौरव ने प्रथम, महेश ने दूसरा और लवकुश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। करीब दस मिनट की दौड़ में युवाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही ग्रीन मथुरा-स्वस्थ मथुरा लिखी टीशर्ट पहनकर प्रतिभागियों ने स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैराथन में अव्वल आने वाले विजेताओं को बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, श्रीवृंदा ग्रुप के राम अग्रवाल, श्रीग्रुप के शेखर अग्रवाल, मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के मनोज रघुवंशी, आरोग्य प्लस न्यूरो मल्टीसुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के डॉ. सिद्धार्थ सिसोदिया और केआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अशोक भारद्वाज ने सम्मानित किया। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले धावक को 5100 रुपये, द्वितीय को 2100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले विजेता को 1100 रुपये का पुरस्कार, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा तीन छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान परियोजना निदेशक एके उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, एसपी ट्रैफिक मनोज कुमार यादव, एथलीट संघ के अध्यक्ष जयसिंह राणा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, व्यापारी अजय कांत गर्ग, अमित भारद्वाज, शिप्रा राठी, शशी शर्मा और डॉ. अनिल गहलोत समेत अन्य मौजूद रहे।

--
धावकों पर हुई पुष्पवर्षा
मैराथन शुभारंभ के दौरान उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू ने धावकों पर पुष्पवर्षा की। साथ ही प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा दौड़ने वाले मार्ग पर प्रतिभागी इधर-उधर न भटकें इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। प्रतिभागियों के पीछे-पीछे तीन एंबुलेंस चलती रहीं। ताकि किसी प्रतिभागी की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
--
73 वर्षीय बुजुर्ग भी बने धावक
मैराथन में दौड़ में युवा से लेकर बुजुर्गों में भी जोश-जज्बा दिखा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी मस्ती करते हुए दो किमी मैराथन पूरी की। वहीं किशोर नगर दामोदर पुरा के 73 वर्षीय महेंद्र सिंह भी धावक बन गए। भले ही उन्होंने विजेता का खिताब हासिल न किया, लेकिन उनके जोश-जज्बा ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने करीब 25 मिनट में दो किमी की मैराथन पूरी की। उनका हौसला बुलंद देखकर अमर उजाला द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी सेहत का राज पूछने पर बताया है कि वह प्रतिदिन तड़के 4:30 बजे उठ जाते हैं। करीब एक से डेढ़ घंटे तक प्रतिदिन पार्क में बैठकर व्यायाम करते हैं। साथ ही दौड़ भी लगाते हैं। उन्होंने बताया है कि उनके घर के सभी सदस्य व्यायाम करते हैं।
---
पॉलीथिन जेब में रखकर डीएम ने दिया पॉलीथिन मुक्त का संदेश
विधायक श्रीकांत शर्मा ने ग्रीन मथुरा-स्वस्थ मथुरा पर जोर दिया। साथ ही बच्चों का हौसला बढ़ाया। वहीं डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने प्लास्टिक मुक्त पर जोर दिया। उन्होंने बैनर पर हस्ताक्षर के बाद लिखा पॉलीथिन मुक्त ब्रज की रज...कुछ हम करें, कुछ आप करो, हम सब मिलकर ब्रज को साफ करें। मंच से भी उन्होंने इसका संदेश दिया। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से पहले पॉलीथिन में रखी फूलमाला को निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने पॉलीथिन जेब में रख ली। इससे डीएम ने मुक्त ब्रज की रज को स्वच्छ करने का संदेश दिया। वहीं एसएसपी ने हरियाली लाओ, स्वच्छ बनाओ का संदेश दिया।

--
इनका रहा सहयोग
यह कार्यक्रम अमर उजाला द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं ने सहयोग किया। इसमें श्रीवृंदा ग्रुप, श्रीग्रुप, इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी, मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, आरोग्य प्लस न्यूरो मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कान्हा माखन ग्रुप ऑफ स्कूल्स, केआरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और गोपी कृष्ण हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सहयोगियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed