{"_id":"6a9f10881420227a5104829c","slug":"manya-brings-glory-to-the-district-in-football-mathura-news-c-369-1-mt11002-152239-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फुटबॉल में मान्या ने बढ़ाया जिले का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फुटबॉल में मान्या ने बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन
मथुरा। जिले की उभरती फुटबॉल खिलाड़ी मान्या शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा 10 की छात्रा मान्या शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम में हुआ है। वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 10 से 20 सितंबर तक होने वाली जूनियर राष्ट्रीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जिला फुटबॉल संघ के सचिव डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ एवं खेल निदेशालय की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसके बाद 20 अगस्त से चार सितंबर तक आगरा में 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और खेल कौशल के आधार पर उत्तर प्रदेश की जूनियर बालिका टीम का चयन किया गया, जिसमें मान्या शर्मा ने अपनी जगह बनाई।
मान्या के पिता उमेश शर्मा प्रधानमंत्री जन औषधि का संचालन करते हैं। माता सूची भारद्वाज ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। वहीं दादा सत्यप्रकाश शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे हैं। उन्होंने मान्या को पढ़ाई के साथ खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
इन्होंने दी बधाई
मान्या के चयन पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शाहिद, आगरा मंडल प्रभारी बिल्लू चौहान, विद्यालय की प्रधानाचार्य संतोषी दुबे, शारीरिक शिक्षिका गरिमा चौधरी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, जिला आर्म रेसलिंग संघ के अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शकील अहमद, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह ने बधाई दी है।
--
पूर्व में भी खिलाड़ी कर चुके हैं प्रतिभाग
जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि पूर्व में जिले के खिलाड़ी तनुज ने अंडर-19 जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में जिले का प्रतिनिधित्व किया। उनकी टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं रोशनी राजपूत की टीम ने राष्ट्रीय सीनियर महिला प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रिया धनकर, प्रीति वर्मा, दिव्या शर्मा, तमन्ना शर्मा और लक्ष्मी चौधरी भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।